बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (ITICAT-2026) के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। बिहार राज्य के विभिन्न सरकारी आईटीआई (ITI) संस्थानों में Bihar ITI Admission 2026 नामांकन के लिए इच्छुक छात्र इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू हो रही है। इस परीक्षा के माध्यम से लगभग 33,000+ सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। यदि आप मैट्रिक पास हैं या इस वर्ष परीक्षा दे चुके हैं, तो आप तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए इसमें आवेदन कर सकते हैं।
हमने भर्ती की सही और सटीक जानकारी देने की कोशिश की है लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि अप्लाई करने के पूर्व ऑफिसियल वेबसाइट पर भर्ती की संपूर्ण जानकारी की जांच करे उसके बाद ही अप्लाई करे,किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए वेबसाइट या वेबसाइट मालिक जिम्मेवार नहीं होगा|
Important Dates
Registration Start
Apply Last Date
Editing Window
Admit Card
Exam Date
16/03/2026
14/04/2026
16-17 April 2026
08/05/2026
17/05/2026
महत्वपूर्ण तिथियां (Detailed Timeline)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ तिथि
16/03/2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि
14/04/2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि
15/04/2026
फॉर्म एडिटिंग की तिथि
16/04/2026 to 17/04/2026
प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि
08/05/2026
प्रवेश परीक्षा (ITICAT-2026) की तिथि
17/05/2026 (Sunday)
Application Fees
General / BC / EBC
₹ 750/-
SC / ST Candidates
₹ 100/-
Disabled (DQ) Candidates
₹ 430/-
Payment Mode: Debit/Credit Card, Net Banking or UPI.
Post Details & Seat Distribution
बिहार आईटीआई परीक्षा Bihar iti admission 2026 के माध्यम से छात्र राज्य के सरकारी आईटीआई संस्थानों के विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेड (जैसे- Electrician, Fitter, Mechanic Diesel, आदि) में प्रवेश पा सकते हैं।
कुल संस्थान: बिहार के सभी 38 जिलों में सरकारी आईटीआई उपलब्ध हैं।
कुल सीटें: लगभग 33,000+ (अपेक्षित)।
कोर्स की अवधि: 1 वर्ष से 2 वर्ष (ट्रेड के अनुसार)।
Age Limit (As on 01.08.2026)
Trade Name,
Bihar ITI Admission 2026
Minimum Age
All Trades (General)
14 Years
Motor Mechanic / Mechanic Tractor
17 Years
अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।
Education Eligibility
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matric) उत्तीर्ण होना चाहिए।
Appearing Candidate: वे छात्र जो 2026 में मैट्रिक की परीक्षा दे रहे हैं या दे चुके हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं (काउंसलिंग के समय पास सर्टिफिकेट अनिवार्य है)।
विषय: गणित और विज्ञान विषयों के साथ पास होना अनिवार्य है।
Physical Eligibility (Complete Details)
बिहार आईटीआई नामांकन के लिए उम्मीदवार का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। चयन के बाद संस्थानों द्वारा मेडिकल जांच की जाती है। विकलांग (DQ) कोटे के छात्रों के लिए विशेष आरक्षण नियमों का पालन किया जाता है।
Entrance Exam (ITICAT-2026): सबसे पहले राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा होगी।
Merit List: परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रैंक कार्ड (Rank Card) जारी होगा।
Counselling: ऑनलाइन काउंसलिंग और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया होगी।
Seat Allotment: चॉइस और रैंक के अनुसार सीट आवंटित की जाएगी।
Document Verification: अंत में संस्थान में दस्तावेजों की जांच और नामांकन होगा।
Important Documents (महत्वपूर्ण दस्तावेज)
Bihar ITI Online Form भरने और Admission (Counselling) के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार इन सभी को तैयार रखें:
Document Type
Description / Details
Educational Certificate
10वीं (Matric) का मार्कशीट, मूल प्रमाण पत्र और एडमिट कार्ड।
Photograph
हाल का खिंचा हुआ पासपोर्ट साइज फोटो (फोटो पर उम्मीदवार का नाम और फोटो खिंचवाने की तिथि होनी चाहिए)।
Signature
हिंदी और अंग्रेजी में स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर।
Identity Proof
आधार कार्ड (Aadhar Card) अनिवार्य है।
Caste Certificate
जाति प्रमाण पत्र (आरक्षण का लाभ लेने के लिए)।
Residence Certificate
आवासीय प्रमाण पत्र (बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है)।
Other Documents
चालू मोबाइल नंबर, वैध ईमेल आईडी और बैंक पासबुक।
Form Part-A & Part-B
ऑनलाइन आवेदन के बाद डाउनलोड किया गया हार्ड कॉपी (एडमिशन के समय जरूरी)।
Note: काउंसलिंग के समय सभी मूल दस्तावेजों (Original Documents) के साथ उनकी दो सेट फोटोकॉपी और 6 अतिरिक्त फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
How to Apply
Bihar ITI Admission 2026
1. BCECE Board की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं। 2. “Online Application Portal of ITICAT-2026” लिंक पर क्लिक करें। 3. Step 1 (Registration): मोबाइल नंबर और ईमेल के साथ रजिस्ट्रेशन करें। 4. Step 2 (Personal Info): अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें। 5. Step 3 (Photo & Signature): निर्धारित साइज में फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 6. Step 4 (Educational Info): 10वीं की जानकारी भरें। 7. Step 5 (Payment): आवेदन शुल्क का भुगतान करें और Part-A व Part-B फॉर्म डाउनलोड करें।