You are currently viewing Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana (Snatak) 2026:₹50,000 Apply Online Full Guide @biharjob.co.in

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana (Snatak) 2026:₹50,000 Apply Online Full Guide @biharjob.co.in

Education Department, Bihar

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana (Snatak) 2026

स्नातक पास ₹50,000 प्रोत्साहन राशि – Full Guide – biharjob.co.in

योजना का परिचय (Short Info)

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को बिहार सरकार द्वारा ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी ताजा पत्र (04.05.2026) के अनुसार, राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को 15 मई 2026 तक पात्र छात्राओं का डेटा पोर्टल पर अपलोड करने का सख्त निर्देश दिया गया है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana किन छात्राओं को लाभ मिलेगा और आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज तैयार रखने हैं।

किसे मिलेगा लाभ? (Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026: Eligibility Criteria)

  • निवासी: छात्रा बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता: बिहार के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • कट-ऑफ डेट: वैसी छात्राएं जिन्होंने दिसंबर 2025 तक अपनी स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
  • बैंक खाता: छात्रा का अपना बैंक खाता बिहार में होना चाहिए और वह Aadhaar Seeded (डीबीटी के लिए) होना चाहिए।

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana,कौन-कौन से सेशन आवेदन कर सकते हैं?

ताजा सूचना के अनुसार, निम्नलिखित सत्र (Sessions) की छात्राएं पात्र मानी जाएंगी:

  • दिसंबर 2025 तक उत्तीर्ण: वे सभी सत्र (जैसे 2019-22,2020-2023 2021-24, 2022-25 आदि) जिनका फाइनल रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 से पहले जारी हो चुका है।
  • छूटे हुए पुराने सत्र: वैसे सत्र जिनका रिजल्ट पहले आ चुका था लेकिन तकनीकी कारणों से पोर्टल पर डेटा नहीं चढ़ा था, उन्हें भी 15 मई तक अपलोड किया जाएगा।

You May Also Check :- Bihar B.Ed Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

जरूरी दस्तावेज़ Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026: Documents Required)

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले इन दस्तावेजों को स्कैन करके तैयार रखें:

1. स्नातक अंक पत्र (Marksheet)फाइनल ईयर/सेमेस्टर की ओरिजिनल मार्कशीट
2. आधार कार्डछात्रा का आधार कार्ड (बैंक और मोबाइल से लिंक)
3. निवास प्रमाण पत्रबिहार राज्य का स्थायी निवास प्रमाण पत्र (Current)
4. बैंक पासबुकबिहार का बैंक खाता (Aadhaar Seeded अनिवार्य)
5. फोटो और सिग्नेचरपासपोर्ट साइज फोटो और स्कैन किए हुए हस्ताक्षर
6. मोबाइल और ईमेलसक्रिय मोबाइल नंबर और पर्सनल ईमेल आईडी

आवेदन की पूरी प्रक्रिया (Step-by-Step Guide-Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026)

  1. विश्वविद्यालय स्तर पर डेटा अपलोड: सबसे पहले आपका विश्वविद्यालय 15.05.2026 तक मेधासॉफ्ट पोर्टल पर आपका परीक्षाफल अपलोड करेगा।
  2. पात्रता की जांच: डेटा अपलोड होने के बाद, आप पोर्टल पर जाकर ‘Check Student Eligibility’ में अपना नाम और रोल नंबर डालकर चेक करेंगे।
  3. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: नाम लिस्ट में होने पर आपको ‘Student Registration’ पर क्लिक कर अपनी जानकारी भरनी होगी।
  4. दस्तावेज अपलोड: मांगे गए सभी दस्तावेजों को निर्धारित साइज में अपलोड करें।
  5. सत्यापन (Verification): विभाग द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिसमें कुछ हफ़्तों का समय लग सकता है।
  6. भुगतान: वेरिफिकेशन सफल होने के बाद ₹50,000 की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links-Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026)

DescriptionDirect Link
Check Name in List (Eligibility)Active Soon
Online Registration (Apply)Coming Soon
Download Official NoticeDownload PDF
Join Our WhatsApp GroupJoin Now

 

FAQ:-Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana, आपके सवाल, हमारे जवाब

Q1. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) के तहत कितनी राशि मिलती है?

Ans: इस योजना के अंतर्गत स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को बिहार सरकार द्वारा एकमुश्त ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

Q2. किन सत्र (Session) की छात्राएं इस बार आवेदन कर सकेंगी?

Ans: वैसे सभी सत्र जिनका परीक्षाफल दिसंबर 2025 तक प्रकाशित हो चुका है, वे इस चरण में आवेदन के पात्र होंगे। साथ ही पुराने छूटे हुए 2019-22,2020-2023 2021-24, 2022-25 सत्रों का डेटा भी पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।

Q3. पोर्टल पर डेटा अपलोड करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को 15 मई 2026 तक हर हाल में पात्र छात्राओं का डेटा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।

Q4. क्या इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा का विवाहित होना जरूरी है?

Ans: नहीं, स्नातक स्तर पर छात्रा विवाहित हो या अविवाहित, दोनों ही स्थितियों में वह इस प्रोत्साहन राशि के लिए पात्र मानी जाती है।

Q5. अगर मेधासॉफ्ट पोर्टल पर मेरा नाम नहीं दिख रहा है तो क्या करें?

Ans: यदि आपका रिजल्ट दिसंबर 2025 तक आ चुका है और नाम पोर्टल पर नहीं है, तो तुरंत अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से संपर्क करें ताकि वे 15 मई तक आपका डेटा अपलोड कर सकें।

Q6. बैंक खाता किस प्रकार का होना चाहिए?

Ans: बैंक खाता छात्रा के नाम पर होना चाहिए, बिहार के किसी बैंक में होना चाहिए और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeded) होना चाहिए।

Q7. आवेदन करने के लिए कौन-कौन से मुख्य दस्तावेज चाहिए?

Ans: स्नातक की फाइनल ईयर की मार्कशीट, आधार कार्ड, बिहार का स्थायी निवास प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक की आवश्यकता होगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

बिहार सरकार की यह योजना छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए एक वरदान है। दिसंबर 2025 तक उत्तीर्ण छात्राएं अपने दस्तावेज तैयार रखें और पोर्टल पर डेटा अपलोड होने की प्रतीक्षा करें। जैसे ही Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana (Snatak) 2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, biharjob.co.in पर आपको सबसे पहले सूचना दी जाएगी।

Leave a Reply