You are currently viewing Patna High Court District Judge Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट में जिला जज के पदों पर भर्ती शुरू, यहाँ से करें आवेदन

Patna High Court District Judge Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट में जिला जज के पदों पर भर्ती शुरू, यहाँ से करें आवेदन

High Court of Judicature at Patna

District Judge (Entry Level) HJS Recruitment 2026

Patna High Court District Judge Recruitment 2026

Latest Job Update On  biharjob.co.in

भर्ती का विस्तृत परिचय (Introduction)

बिहार में एक और नई भर्ती आ गई Patna High Court ने बिहार सुपीरियर जुडिशियल सर्विस के तहत District Judge (Entry Level) के पदों पर  भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती विशेष रूप से उन वकीलों के लिए है जिनके पास वकालत का लंबा अनुभव है। Patna High Court District Judge Recruitment 2026 इस भर्ती के माध्यम से कुल 08 पदों पर चयन किया जाना है। आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू चुकी है। जो उम्मीदवार न्यायिक सेवा में उच्च पद पर कार्य करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है।हमने इस लेख में भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी दी है जिससे आपको समझने में आसानी हो | 

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि16/04/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि15/05/2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि15/05/2026
फोटो/हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि22/05/2026
परीक्षा तिथिAs Per Schedule
एडमिट कार्ड उपलब्ध तिथिBefore Exam ,Notify Soon

आवेदन शुल्क (Application Fees)

श्रेणी (Category)शुल्क (Fee)
General / BC / EBC / EWS Candidates₹1500/-
SC / ST / OH Candidates (Bihar)₹750/-

Note: शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किया जाएगा।

आयु सीमा (Age Limit as on 15/05/2026)

  • न्यूनतम आयु: 35 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 50 वर्ष
  • Born Between: उम्मीदवार का जन्म 15/05/1976 से 15/05/1991 के बीच होना चाहिए।
  • छूट: पटना हाई कोर्ट के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शारीरिक पात्रता (Physical Eligibility)

उम्मीदवार को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। किसी भी शारीरिक दोष वाले व्यक्ति की भर्ती नहीं की जाएगी जो आधिकारिक कर्तव्यों के कुशल प्रदर्शन में बाधा डाले। नियुक्ति के समय सिविल सर्जन/डिप्टी सुपरिटेंडेंट रैंक के मेडिकल ऑफिसर से फिटनेस सर्टिफिकेट लिया जा सकता है।

पदों का विवरण (Post Details)

Post NameTotal PostPay Scale
Bihar Patna High Court PHC District Judge HJS08As per Judicial Service Rules

पात्रता मानदंड (Education Eligibility)

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor Degree in Law होनी चाहिए।
  • वकालत का अनुभव: उम्मीदवार को कम से कम 7 वर्षों का निरंतर वकील के रूप में अभ्यास (Practice) का अनुभव होना चाहिए।
  • केस रिकॉर्ड: पिछले 3 वर्षों में से प्रत्येक वर्ष कम से कम 24 स्वतंत्र केस फाइल किए होने चाहिए।
  • अपात्रता: वे व्यक्ति जो सरकार या किसी स्थानीय प्राधिकरण द्वारा सेवा से बर्खास्त किए गए हैं या गंभीर अपराधों के दोषी हैं, वे अपात्र माने जाएंगे।

 You May Also LIke This :- Patna High Court Computer Operator Recruitment 2026

Patna High Court District Judge Salary Structure 2026

पटना हाई कोर्ट जिला जज (Entry Level) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को Bihar Superior Judicial Service Rules, 1951 के तहत निर्धारित वेतनमान दिया जाएगा। वर्तमान में यह भर्ती Level: J-5 के तहत संशोधित वेतनमान पर आधारित है।

विवरण (Description)वेतनमान (Pay Scale Details)
Post NameDistrict Judge (Entry Level)
Pay LevelLevel : J-5
Revised Pay ScaleRs. 1,44,840 – 1,94,660/-
Pre-Revised Pay ScaleRs. 51,550 – 63,070/-
AllowancesDA, HRA, Medical & Other Admissible Allowances

अन्य लाभ एवं भत्ते (Other Benefits) Expected

  • चयनित उम्मीदवारों को मूल वेतन (Basic Pay) के साथ-साथ समय-समय पर सरकार द्वारा स्वीकृत महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा।
  • जिला जज पद के लिए निर्धारित आवास की सुविधा या हाउस रेंट अलाउंस (HRA) प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अलावा मेडिकल रीइम्बर्समेंट, कन्वेंस अलाउंस और अन्य न्यायिक भत्ते भी नियमानुसार लागू होंगे।

चयन प्रक्रिया (Patna High Court District Judge Recruitment 2026 Selection Process)

Patna High Court District Judge Recruitment 2026 के पदों पर चयन मुख्य रूप से तीन चरणों में संपन्न होगा। भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य अनुभवी वकीलों में से सबसे योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है.

  1. Screening Test / Preliminary Test: उच्च न्यायालय उम्मीदवारों के चयन हेतु स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित करने का निर्णय ले सकता है . इसके अंक केवल मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के काम आएंगे, फाइनल मेरिट में इन्हें नहीं जोड़ा जाएगा.
  2. Main Written Examination: इसमें वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकार के थ्योरी पेपर्स होंगे.
  3. Viva-Voce (Interview): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा.

 

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern Of Patna High Court District Judge Recruitment 2026)

 

​1. स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test Pattern)

  1. उच्च न्यायालय उम्मीदवारों के चयन हेतु स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित करने का निर्णय ले सकता है और लिखित परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित कर सकता है। स्क्रीनिंग परीक्षा में प्राप्त अंक लिखित परीक्षा में बैठने की पात्रता निर्धारित करने के लिए प्रासंगिक होंगे। उम्मीदवारों की तुलनात्मक योग्यता निर्धारित करने में इन अंकों को नहीं गिना जाएगा।
  2.  नियुक्ति के लिए रिक्त पदों की संख्या से लगभग दस गुना उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट (यदि आयोजित किया गया हो) में प्राप्त अंकों के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। नियुक्ति के लिए रिक्त पदों की संख्या से लगभग तीन गुना उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मौखिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

Screening Test Pattern:-Patna High Court District Judge Recruitment 2026

  • कुल अंक: 300 अंक.
  • प्रश्नों की संख्या: 100 प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 03 अंक का).
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 अंक काटा जाएगा.
  • विषय: कानून (Law), अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान.
  • शॉर्टलिस्टिंग: कुल रिक्तियों के लगभग 10 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.

​2. मुख्य लिखित परीक्षा (Main Written Exam)

  • ​प्रकार: थ्योरी पेपर्स.​
  • कॉलिंग रेशियो: रिक्तियों के लगभग 3 गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
  • वेटेज: फाइनल मेरिट में थ्योरी पेपर्स का 80% और इंटरव्यू का 20% वेटेज होगा.​

न्यूनतम योग्यता अंक (Minimum Qualifying Marks)

Patna High Court District Judge Recruitment 2026

चरण (Stage)न्यूनतम अंक (Qualifying Marks)
Screening TestGeneral: 45% (Reserved: 40%)
Main Written (Each Paper)45% (Relaxable by 5% for Reserved)
Viva-Voce (Interview)30% (Mandatory)
Aggregate (Total)50% in Written + Interview combined

Patna High Court District Judge Recruitment 2026:परीक्षा पाठ्यक्रम (Syllabus)

स्क्रीनिंग और मुख्य लिखित परीक्षा में निम्नलिखित विषयों और कानूनों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान

मुख्य कानून (Core Law Subjects):
​भारत का संविधान (The Constitution of India)
​सिविल प्रक्रिया संहिता (CPC, 1908)
​सीमा अधिनियम (The Limitation Act, 1963)
​भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS)
​भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 (BSA)
​संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम, 1882
​भारतीय अनुबंध अधिनियम, 1872
​विशिष्ट राहत अधिनियम, 1963 (Specific Relief Act)
​वस्तु विक्रय अधिनियम, 1930 (Sale of Goods Act)
​भारतीय भागीदारी अधिनियम, 1932 (Partnership Act)
​परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 (Negotiable Instruments Act)
​मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996
​व्यक्तिगत कानून (Hindu, Muslim and Christian Laws)
​भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS)
​मोटर वाहन अधिनियम, 1988
​पारिवारिक न्यायालय अधिनियम, 1984
​भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988
​SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989

आवेदन कैसे करें (Patna High Court District Judge Recruitment 2026)

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
2. Recruitments लिंक पर क्लिक करें,Link to Apply For The Post Of District Judge (Entry Level), Direct From Bar – 2026, View पर क्लिक करे ।
3. सभी आवश्यक विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव भरें।
4. अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें (अंतिम तिथि 22/05/2026 तक)।
5. श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Patna High Court District Judge Recruitment 2026)

विवरण (Description)लिंक (Links)
Apply Online Apply Now
Download Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ:- Patna High Court District Judge Recruitment 2026

Q. पटना हाई कोर्ट जिला जज के लिए कुल कितने पद हैं?
Ans: कुल 08 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
Q. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है।
Q. क्या वकालत का अनुभव अनिवार्य है?
Ans: हाँ, कम से कम 7 वर्ष का निरंतर अनुभव और केस रिकॉर्ड होना अनिवार्य है।

निष्कर्ष (Conclusion)

न्यायिक सेवा में रुचि रखने वाले अनुभवी वकीलों के लिए पटना हाई कोर्ट जिला जज भर्ती 2026 एक बेहतरीन मंच है। Patna High Court District Judge Recruitment 2026 ,का आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू है, इसलिए समय रहते अपनी सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर लें। बिहार जॉब्स की सबसे तेज अपडेट के लिए biharjob.co.in पर नियमित रूप से आते रहें।

Leave a Reply