You are currently viewing Breaking News LNMU Graduation Admission 2026-30: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी स्नातक (BA, BSc, BCom) नामांकन प्रक्रिया शुरू, यहाँ से करें आवेदन

Breaking News LNMU Graduation Admission 2026-30: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी स्नातक (BA, BSc, BCom) नामांकन प्रक्रिया शुरू, यहाँ से करें आवेदन

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU)

LNMU UG Admission 2026-30

LNMU Graduation Admission 2026-30

Lnmu BA, BSc, BCom (4-Year CBCS Course) | biharjob.co.in

संक्षिप्त जानकारी (Short Info)

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा द्वारा स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) के लिए  ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही 25 मई 2026 को शुरू होने वाली है। बिहार के कॉलेजों में अब 4 वर्षीय स्नातक कोर्स लागू है, जिसके तहत छात्रों को क्रेडिट आधारित सिस्टम (CBCS) का लाभ मिलेगा। यदि आप इंटर पास हैं और मिथिला यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

जरूरी सूचना: आवेदन से पहले तैयारी

⚠️ ध्यान दें: आवेदन शुरू होने से पहले ये काम जरूर कर लें!

LNMU Graduation Admission 2026-30 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मई 2026 से शुरू  होने वाला है। अक्सर देखा जाता है कि आवेदन के समय जाति, निवास या ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (EWS) न होने के कारण छात्र आरक्षण का लाभ नहीं ले पाते या उनका फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है।

इसलिए, सभी छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन शुरू होने से पहले नीचे दिए गए “जरूरी दस्तावेज” वाली लिस्ट को देखकर अपने सभी कागजात अभी से तैयार करवा लें, ताकि अंतिम समय में सर्वर स्लो होने या किसी तकनीकी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

LNMU Graduation Admission 2026-30: संभावित तिथियां (Expected Dates)

मिथिला यूनिवर्सिटी द्वारा स्नातक नामांकन की प्रक्रिया आमतौर पर इंटरमीडिएट (12वीं) के रिजल्ट जारी होने के कुछ हफ्तों बाद शुरू की जाती है। सत्र 2026-30 के लिए LNMU Graduation Admission 2026-30  संभावित शेड्यूल नीचे दिया गया है:

नामांकन प्रक्रिया (LNMU UG Admission 2026-30) तिथि ( Dates)
आधिकारिक नोटिफिकेशन (in Paper)18/05/2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि25/05/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि09/06/2026
प्रथम मेरिट लिस्ट (1st Merit List)17/06/2026
प्रथम लिस्ट के आधार पर नामांकन19/06/2026
द्वितीय मेरिट लिस्ट (2nd Merit List)जुलाई 2026 (मध्य)
स्पॉट राउंड नामांकन (Spot Admission)जुलाई 2026 के अंत में
नया शैक्षणिक सत्र शुरू (Class Start)3 जुलाई 2026

महत्वपूर्ण जानकारी (LNMU UG Admission 2026-30)

  • मेरिट लिस्ट: नामांकन पूरी तरह से आपके 12वीं के अंकों और आपके द्वारा चुने गए कॉलेजों की प्राथमिकता (Preference) के आधार पर होगा।
  • एडमिशन फीस: कॉलेज में नामांकन के समय छात्रों को लगभग ₹100 से ₹4,000 के बीच शुल्क जमा करना पड़ सकता है (विषय के अनुसार)।
  • दस्तावेज सत्यापन: मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद आपको चयनित कॉलेज में जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां (LNMU Graduation Admission 2026-30)

विवरण (Event) (Dates)विवरणDate 
ऑनलाइन आवेदन शुरू25 May 2026Admission Form ModeOnline Only 
आवेदन की अंतिम तिथि09 June 2026Late Fee+Last Date10-11 June  
प्रथम मेरिट लिस्ट17 June 2026Provisional ListNA 
नामांकन की अवधि19/06/26 TO 02/07/26Correction Date12-13 June 
क्लास शुरू होने की तिथि03 July 2026New Session2026-30 

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • सभी श्रेणी के उम्मीदवार: ₹500/- 
  • लेट फाइन के साथ: ₹700/- (500+200)
  • भुगतान का प्रकार: ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई)।

शैक्षणिक योग्यता (Education Eligibility)

  • छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • BA/BSc/BCom ऑनर्स: संबंधित विषय में कम से कम 45% अंक होना अनिवार्य है।
  • विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड हो सकते हैं, जिसकी विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

जरूरी दस्तावेज (LNMU Graduation Admission 2026-30 Required Documents)

LNMU UG Admission 2026-30 में नामांकन के समय और ऑनलाइन फॉर्म भरते समय इन कागजातों की जरूरत पड़ेगी:

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट
  • विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र (SLC/CLC)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • आवासीय प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

विषयों का चुनाव (Major & Minor Subjects )

नए नियम के अनुसार, आपको एक Major Subject (जिसे पहले Honours कहते थे) और उसके साथ Minor Subjects चुनने होते हैं। यहाँ संकाय (Stream) के अनुसार मुख्य विषयों की सूची है:

​आपको अपने मुख्य (Major) और सहायक (Minor) विषयों का चुनाव, 12वीं कक्षा के विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर करना चाहिए। जिन विषयों में आपने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें चुनकर आप 1 मेरिट लिस्ट में अपना नाम आने की संभावना को काफी हद तक बढ़ा देते हैं।

संकाय (Stream)मुख्य विषय (Major Subjects Options)सहायक विषय (Minor/IDC Options)
कला (Arts – BA)हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र।भाषा, दर्शनशास्त्र, गृह विज्ञान, संगीत, प्राचीन इतिहास।
विज्ञान (Science – BSc)भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), गणित, जंतु विज्ञान (Zoology), वनस्पति विज्ञान (Botany)।सांख्यिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, भूविज्ञान।
वाणिज्य (Commerce – BCom)अकाउंटेंसी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कॉर्पोरेट एडमिनिस्ट्रेशन।अर्थशास्त्र, व्यावसायिक गणित, उद्यमिता।

विषय कैसे चुनें? (How to Choose Best Subject)

Mithila University UG Admission 2026 में विषय चुनते समय इन 3 बातों का ध्यान ज़रूर रखें:

  • रुचि (Interest): जिस विषय में आपने 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं या जिसे पढ़ने में आपका मन लगता है, उसे ही Major चुनें।
  • करियर लक्ष्य (Career Goal): अगर आप UPSC/BPSC देना चाहते हैं, तो इतिहास या राजनीति विज्ञान बेहतर है। अगर बैंकिंग में जाना है, तो Commerce या Math चुनें।
  • स्कोरिंग विषय: हिन्दी, मैथिली और भूगोल जैसे विषयों में अंक अच्छे मिलते हैं, जिससे ग्रेजुएशन का प्रतिशत बढ़ता है।

कॉलेज प्रेफरेंस लिस्ट ( LNMU Graduation Admission 2026-30 Top LNMU Colleges)

LNMU Graduation Admission 2026-30 फॉर्म भरते समय आपको कम से कम 5 कॉलेज चुनने होते हैं। बेहतर पढ़ाई और सुविधाओं के आधार पर यहाँ टॉप कॉलेजों की लिस्ट है:

आपको Famous  कॉलेज का चुनाव तभी करना चाहिए, जब आपने अपनी 12वीं कक्षा में 60% से 70% के बीच अंक प्राप्त किए हों,नहीं तो मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आएगा क्योंकि फेमस कॉलेज का कट ऑफ हाई होता है इसलिए सोच समझकर चुनाव करें !

जिला (District)टॉप कॉलेज (Top Colleges Preference)
दरभंगा (Darbhanga)1. C.M. Science College
2. C.M. Arts College
3. Marwari College
4. M.R.M. College (For Girls)
मधुबनी (Madhubani)1. R.K. College
2. J.N. College
3. Women’s College
समस्तीपुर (Samastipur)1. Samastipur College
2. Women’s College
3. R.N.A.R. College
बेगूसराय (Begusarai)1. G.D. College
2. S.K. Mahila College

My  Tips)

LNMU Graduation Admission 2026-30 फॉर्म भरते समय अपने घर के पास वाले और अपने 12वीं में मिले अंक के आधार पर  कॉलेज को प्राथमिकता दें क्योंकि अब 75% अटेंडेंस अनिवार्य कर दी गई है। कॉलेज का चुनाव सोच-समझकर करें क्योंकि बाद में इसे बदलना बहुत मुश्किल होता है।

चयन प्रक्रिया (LNMU Graduation Admission 2026-30 Selection Process)

LNMU Graduation Admission 2026-30 में नामांकन के लिए कोई प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) नहीं ली जाती है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट लिस्ट पर आधारित होती है:

  1. इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
  2. विश्वविद्यालय द्वारा कुल तीन या उससे अधिक मेरिट लिस्ट जारी की जाती हैं।
  3. मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद छात्र को आवंटित कॉलेज में जाकर दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करना होता है।

आवेदन कैसे करें (How to Apply LNMU Graduation Admission 2026-30)

1. विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाएं।
2. Admission Tab के लिंक पर क्लिक करें।
3. नया पंजीकरण (New Registration) करें और यूजर आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
4. सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
5. पसंदीदा कॉलेजों और विषयों का चयन करें (कम से कम 5 कॉलेज)।
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और रसीद का प्रिंटआउट निकाल लें।

LNMU UG Admission 2026-30 आवेदन के समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

  • नाम की स्पेलिंग: फॉर्म भरते समय अपना नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि वही डालें जो आपकी 10वीं की मार्कशीट में है।
  • कॉलेज का चुनाव: आवेदन करते समय कम से कम 5 कॉलेजों का विकल्प (Preference) देना होता है। अपने घर के नजदीकी कॉलेजों को ही प्राथमिकता दें।
  • सब्जेक्ट का चुनाव: मेजर (Major) और माइनर (Minor) विषयों का चुनाव अपनी रुचि के अनुसार ही करें।
  • पेमेंट रसीद: आवेदन शुल्क जमा करने के बाद पेमेंट रसीद और फाइनल सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

“जैसे ही आवेदन का लिंक सक्रिय होगा, सबसे पहले biharjob.co.in पर सूचित किया जाएगा।”

महत्वपूर्ण लिंक्स (LNMU Graduation Admission 2026-30)

विवरण (Description)लिंक (Links)
Online Apply (Active)Click Here
Download  Revised NotificationClick Here
 Guidelines & Required DocumentsClick Here
Download Short NotificationClick Here
Check Merit List Status17/06/2026
Official Websitelnmu.ac.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. LNMU ग्रेजुएशन एडमिशन 2026 कब से शुरू होगा?
Ans:25 मई 2026 से आवेदन शुरू होने वाला है।

Q2. क्या एडमिशन के लिए कोई परीक्षा देनी होगी?
Ans: नहीं, नामांकन मेरिट लिस्ट (12वीं के अंकों) के आधार पर होगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

LNMU Graduation Admission 2026-30 में स्नातक नामांकन के इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें। बिहार के दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के छात्र अपनी पसंद के कॉलेजों में नामांकन के लिए समय पर आवेदन करें। हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए biharjob.co.in के साथ जुड़े रहें।

Leave a Reply