You are currently viewing BPSSC Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026: Apply Online for 122 Posts

BPSSC Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026: Apply Online for 122 Posts

 

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)

BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026

BPSSC Havildar Instructor Home Guard Recruitment 2026

विज्ञापन संख्या: 05/2026 | Bihar Job Alert On  – biharjob.co.in

संक्षिप्त जानकारी (Short Info)

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा गृह विभाग (विशेष शाखा) के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी (Home Guard) सेवा संवर्ग में “अधिनायक अनुदेशक” (Havildar Instructor) के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 122 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. यदि आप बिहार पुलिस में शामिल होकर सेवा करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 मई 2026 से शुरू हो रही है. हमने BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी इस लेख के माध्यम से देखने की कोशिश की है!

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि01/05/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि01/06/2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि01/06/2026
लिखित परीक्षा की तिथिजल्द घोषित होगी
एडमिट कार्ड उपलब्ध होने की तिथिपरीक्षा से पहले

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • सभी वर्ग के पुरुष/महिला/थर्ड जेंडर के लिए: ₹100/-
  • नोट: नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है.

शैक्षणिक योग्यता (Education Eligibility)

  • न्यूनतम योग्यता: दिनांक 01.08.2025 तक उम्मीदवार को इण्टरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है.
  • नागरिकता: भारतीय नागरिक होना आवश्यक है.

आयु सीमा (Age Limit as on 01.08.2025)

कोटि (Category)न्यूनतम उम्रअधिकतम उम्र
सामान्य (पुरुष)18 वर्ष37 वर्ष
सामान्य (महिला)18 वर्ष40 वर्ष
BC / EBC (पुरुष एवं महिला)18 वर्ष40 वर्ष
SC / ST (पुरुष एवं महिला)18 वर्ष42 वर्ष

You May Also Check This :-Bihar B.Ed Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

पद विवरण एवं कोटिवार रिक्ति (BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 Category Wise Vacancy Details)

कोटि (Category)पदों की कुल संख्यामहिला (35% क्षैतिज आरक्षण)स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित 
गैर आरक्षित / अनारक्षित (UR)4817 
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS)1204 
अनुसूचित जाति (SC)1907 
अनुसूचित जनजाति (ST)0200 
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)2208 
पिछड़ा वर्ग (BC)1505 
पिछड़े वर्गों की महिला (BC-W)04 
कुल योग (Grand Total)1224102 

शारीरिक मापदण्ड (BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 Physical Standards – Qualifying)

यह मापदण्ड केवल क्वालीफाइंग हैं, इसके कोई अंक नहीं जुड़ेंगे। लेकिन इन्हें पूरा न करने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

कोटि (Category)ऊँचाई (Height)सीना (Chest) – केवल पुरुषवजन (Weight) – केवल महिला
अनारक्षित (General) / BC (पुरुष)न्यूनतम 165 सेमी81-86 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)
EBC (पुरुष)न्यूनतम 160 सेमी81-86 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)
SC / ST (पुरुष)न्यूनतम 160 सेमी79-84 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)
सभी वर्गों की महिलाएँन्यूनतम 155 सेमीN/Aन्यूनतम 48 किग्रा

 

शारीरिक दक्षता परीक्षा (BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 Physical Efficiency Test – 100 Marks)

मेरिट लिस्ट इसी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी। इसमें कुल 3 स्पर्धाएं होंगी:

स्पर्धा (Event)पुरुषों के लिए (For Male)महिलाओं के लिए (For Female)अधिकतम अंक
दौड़ (Running)1.6 किमी (6 मिनट में)1 किमी (6 मिनट में)50 अंक
गोला फेंक (Shot Put)16 पाउंड (16-20 फीट)12 पाउंड (10-14 फीट)25 अंक
ऊँची कूद (High Jump)न्यूनतम 4 फीटन्यूनतम 3 फीट25 अंक

दौड़ के अंकों का विवरण (BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 Running Marks Distribution)

समय (पुरुष – 1.6 किमी) Maleअंकसमय (महिला – 1 किमी) Femaleअंक
5 मिनट से कम504 मिनट से कम50
5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकंड404 मिनट से 4 मिनट 20 सेकंड40
5 मिनट 20 सेकंड से 5 मिनट 40 सेकंड304 मिनट 20 सेकंड से 4 मिनट 40 सेकंड30
5 मिनट 40 सेकंड से 6 मिनट204 मिनट 40 सेकंड से 5 मिनट20

चयन प्रक्रिया (BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 Selection Process)

  1. प्रथम चरण (लिखित परीक्षा): 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा. यह केवल क्वालीफाइंग होगी.
  2. द्वितीय चरण (शारीरिक दक्षता परीक्षा): कुल 100 अंक (दौड़, गोला फेंक, ऊँची कूद).
  3. मेधा सूची (Merit List): शारीरिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन होगा.

परीक्षा पैटर्न (BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 Exam Pattern)

चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण लिखित परीक्षा होगी। यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की है, यानी इसके अंक मुख्य मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे।

विवरण (Description)जानकारी (Details)
परीक्षा का प्रकारवस्तुनिष्ठ (Objective Type / MCQ)
कुल प्रश्नों की संख्या100 प्रश्न
कुल अंक100 अंक (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का)
समय अवधि02 घंटे
न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक30% (30 अंक से कम लाने वाले बाहर हो जाएंगे)

विस्तृत सिलेबस (BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 Syllabus)

लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं कक्षा (Matric) अथवा समकक्ष स्तर का होगा। इसमें निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

  • भाषा: हिन्दी एवं अंग्रेजी।
  • गणित: बुनियादी अंकगणित।
  • सामाजिक विज्ञान: इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र एवं अर्थशास्त्र।
  • विज्ञान: भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणि विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान।
  • सामान्य ज्ञान: सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले (Current Affairs)।

चयन प्रक्रिया के चरण (BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 Selection Steps)

अधिनायक अनुदेशक पद पर अंतिम रूप से चयन होने के लिए आपको इन चरणों से गुजरना होगा:

लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर, उम्मीदवारों का चयन ‘शारीरिक दक्षता परीक्षा’ (Physical Efficiency Test) के लिए किया जाएगा जिसे आरक्षण के आधार पर वर्गीकृत किया जाएगा ! और यह चयन प्रत्येक श्रेणी के लिए विज्ञापित रिक्तियों की संख्या के पाँच (5) गुना के अनुपात में होगा, जहाँ तक यह व्यावहारिक रूप से संभव हो। यदि शारीरिक मूल्यांकन के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की पर्याप्त संख्या उपलब्ध नहीं होती है, तो आयोग इस अनुपात को उचित रूप से कम कर सकता है।

  1. प्रथम चरण (लिखित परीक्षा): इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रत्येक श्रेणी से पाँच (5) गुना के के अनुपात में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  2. द्वितीय चरण (शारीरिक दक्षता परीक्षा – PET): यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। अंतिम मेरिट लिस्ट इसी परीक्षा के अंकों पर बनेगी।
  3. तृतीय चरण (दस्तावेज सत्यापन): सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
  4. चतुर्थ चरण (चिकित्सीय परीक्षण): अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा।

आवेदन कैसे करें (How to Apply BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026)

  1. आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  2. “Home Guard” टैब पर क्लिक करें और विज्ञापन संख्या 05/2026 का चुनाव करें.
  3. मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें.
  4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  5. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर फाइनल सबमिट करें.

वेतनमान एवं सुविधाएं (BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 Salary & Benefits Details Expacted)

बिहार गृह रक्षा वाहिनी (Home Guard) में अधिनायक अनुदेशक के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को बिहार सरकार के 7वें वेतनमान (7th Pay Commission) के अनुसार बेहतरीन सैलरी और भत्ते दिए जाते हैं। विस्तृत विवरण नीचे टेबल में देखें:

मद का नाम (Component)विवरण / राशि (Details)विवरण
वेतन स्तर (Pay Level)स्तर-4 (Level 4)7वें वेतनमान के अनुसार
पे-मैट्रिक्स (Pay Scale)₹25,500/- से ₹81,100/-प्रति वर्ष वेतन वृद्धि
मूल वेतन (Basic Pay)₹25,500/-शुरुआती मूल वेतन
महंगाई भत्ता (DA)राज्य सरकार की वर्तमान दर परसमय-समय पर बढ़ता है
आवास भत्ता (HRA)शहर के श्रेणी के आधार पर(X, Y, Z शहर के अनुसार)
मेडिकल भत्ता (Medical)₹1,000/- (लगभग)चिकित्सा सहायता हेतु
अनुमानित ग्रॉस सैलरी (Total Gross)₹38,000/- से ₹42,000/-शुरुआत में (लगभग)
अतिरिक्त लाभ: इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को वर्दी भत्ता (Uniform Allowance), राशन भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं बिहार पुलिस/होमगार्ड नियमावली के अनुसार प्रदान की जाएंगी।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links For BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026)

DescriptionDirect Link
Apply Online (Active on 01.05.2026)Click Here
Download Official Notification PDFClick Here
Official Website (BPSSC)Click Here

 Faq:-BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026

Q1. बिहार पुलिस अधिनायक अनुदेशक भर्ती 2026 के लिए कुल कितने पद हैं?

Ans: विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत अधिनायक अनुदेशक (Havildar Instructor) के कुल 122 पदों पर भर्ती निकाली गई है।


Q2. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?

Ans: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 मई 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 जून 2026 निर्धारित की गई है।


Q3. अधिनायक अनुदेशक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इण्टरमीडिएट (10+2) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता की गणना 01.08.2025 के आधार पर की जाएगी।


Q4. क्या बिहार के बाहर के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हाँ, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सामान्य (General) श्रेणी के अंतर्गत माना जाएगा और आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।


Q5. चयन प्रक्रिया में मेधा सूची (Merit List) किस आधार पर बनेगी?

Ans: अंतिम मेधा सूची द्वितीय चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में प्राप्त कुल अंकों (दौड़, ऊँची कूद और गोला फेंक) के आधार पर तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होगी।


Q6. आवेदन शुल्क कितना है?

Ans: सभी वर्गों के पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क ₹100/- मात्र निर्धारित किया गया है।


Q7. इस पद के लिए वेतनमान (Salary) क्या है?

Ans: अधिनायक अनुदेशक पद के लिए वेतनमान पे-लेवल 4 (₹25,500 — ₹81,100) के अनुसार दिया जाएगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।

निष्कर्ष (Conclusion)

BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 में अधिनायक अनुदेशक बनने का यह एक बेहतरीन मौका है। समय रहते आवेदन करें और अपनी तैयारी शुरू करें। बिहार की सभी नौकरियों की सबसे तेज़ अपडेट के लिए biharjob.co.in के साथ जुड़े रहें।

Leave a Reply