You are currently viewing BRABU UG Admission 2026-30: Online Apply Starts (04 May), Major/Minor Subject Selection Guide

BRABU UG Admission 2026-30: Online Apply Starts (04 May), Major/Minor Subject Selection Guide

Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU)

BRABU UG Admission 2026-30 (BA, BSc, BCom)

4-Year Undergraduate Course (CBCS System) – biharjob.co.in

BRABU स्नातक नामांकन 2026: एक विस्तृत जानकारी

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर ने सत्र 2026-30 के लिए स्नातक (UG) नामांकन की प्रक्रिया का औपचारिक ऐलान कर दिया है। बिहार की यह प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अब नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत 4 वर्षीय स्नातक प्रोग्राम संचालित कर रही है। यदि आपने हाल ही में इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा पास की है और मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर या पूर्वी/पश्चिमी चंपारण के कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम Major, Minor, SEC, VAC और अन्य विषयों के साथ-साथ BRABU UG Admission 2026 में आवेदन की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

विवरण (Event Description)निर्धारित तिथि (Scheduled Dates)
आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि02 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि04 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि25 मई 2026
प्रथम मेधा सूची (1st Merit List)जून 2026 (संभावित)
नामांकन की अंतिम तिथि (1st List)सूचित किया जाएगा

विषय चयन की पूरी गाइड (Major, Minor & Choice Based Subjects)

नए नियम के अनुसार अब छात्रों को केवल एक विषय नहीं पढ़ना है, बल्कि उन्हें अलग-अलग कैटेगरी के विषयों का एक समूह चुनना होगा। यहाँ हर विषय का मतलब विस्तार से बताया गया है:

1. Major Subject (MJC) – मुख्य विषय

यह आपका प्राथमिक विषय है जिसे पहले ‘Honours’ कहा जाता था। आप पूरे 4 साल इसी विषय की गहराई से पढ़ाई करेंगे। भविष्य में इसी विषय में आप MA या नेट (NET) की परीक्षा दे पाएंगे।

2. Minor Subject (MIC) – सहायक विषय

यह वह विषय है जो आपके Major विषय को सपोर्ट करता है। उदाहरण के लिए, यदि आप Physics (Major) लेते हैं, तो आप Mathematics को Minor के रूप में चुन सकते हैं।

3. Multidisciplinary Course (MDC) – बहुविषयक पाठ्यक्रम

इस कैटेगरी में आपको अपने संकाय (Faculty) से बाहर का विषय चुनना होता है। यदि आप Science के छात्र हैं, तो आप Economics या History जैसा विषय यहाँ पढ़ सकते हैं।

4. SEC (Skill Enhancement Course)

यह आपके कौशल को बढ़ाने वाले विषय हैं जैसे- Digital Marketing, Creative Writing, या IT Skills। इसका उद्देश्य छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करना है।

5. VAC (Value Added Course)

इसमें मानवीय मूल्यों और पर्यावरण से जुड़े विषय होते हैं जैसे- Environmental Science, Ethics & Culture या Digital Education।

पात्रता एवं योग्यता (BRABU UG Admission 2026 Eligibility Criteria)

  • छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड (BSEB, CBSE, ICSE) से 12वीं/इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • Major (Honours) विषय के लिए संबंधित विषय में कम से कम 45% अंक होना आवश्यक है।
  • यदि आप अपना संकाय बदलना चाहते हैं (जैसे Science से Arts में जाना), तो आपके इंटर में कुल 50% अंक होने चाहिए।

आवेदन शुल्क का विवरण (Application Fees for BRABU UG Admission 2026)

  • General / BC / EWS कैटेगरी: ₹600/-
  • SC / ST कैटेगरी: ₹300/-
  • लेट फाइन (यदि लागू हो): ₹100/- अतिरिक्त
  • नोट: शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (Net Banking/UPI) से ही स्वीकार किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज (Important Documents for BRABU UG Admission 2026)

  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • SLC (School Leaving Certificate) / CLC
  • आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र (जाति -आरक्षण हेतु)
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • ABC ID (Academic Bank of Credits) – यह नामांकन के लिए अनिवार्य है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step by Step Guide Of BRABU UG Admission 2026)

  1. सबसे पहले BRABU की आधिकारिक वेबसाइट brabu.ac.in/ या biharjob.co.in के डायरेक्ट लिंक पर जाएं।
  2. Latest Update Section में Applications Are Invited for UG (2026-30) लिंक पर क्लिक करें
  3. इस पृष्ठ पर महत्वपूर्ण विवरण भरें,Session,Programme,Course,Core Subject,Full Name,Mobile No. दर्ज करें।
  4. Send OTP Kare ,रजिस्ट्रेशन करें ।
  5. लॉगिन करने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पिता का नाम, पता आदि) भरें।
  6. अपनी शैक्षणिक जानकारी (10वीं और 12वीं के अंक) अपलोड करें।
  7. सबसे महत्वपूर्ण स्टेप: अपने Major और Minor विषयों का चुनाव ध्यानपूर्वक करें।
  8. पसंदीदा कॉलेजों (College Preference) की सूची चुनें।
  9. फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज अपलोड करें।
  10. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और रसीद डाउनलोड कर लें।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links Of BRABU UG Admission 2026)

DescriptionDirect Link
Online Apply Click Here
Download Detailed Notification PDFClick Here
Official BRABU WebsiteClick Here
Join Our WhatsApp GroupJoin Now

Also Check This Salary ₹78,450+:- RBI Grade B Officer Recruitment 2026

Bihar Sarkari Result

 FAQ-BRABU UG Admission 2026

Q1. क्या 4 साल का ग्रेजुएशन करना अनिवार्य है?
Ans: हाँ, नई शिक्षा नीति के तहत अब डिग्री 4 साल की ही होगी, हालांकि 3 साल के बाद भी आप ‘डिग्री’ लेकर निकल सकते हैं।

Q2. आवेदन में सुधार (Correction) कब होगा?
Ans: आवेदन की अंतिम तिथि के बाद यूनिवर्सिटी 2-3 दिनों के लिए सुधार विंडो खोलती है।

Q3. ABC ID कैसे बनाएं?
Ans: आप DigiLocker के माध्यम से अपनी ABC ID बना सकते हैं, जो एडमिशन के लिए मस्ट है।

निष्कर्ष (Conclusion)

BRABU स्नातक नामांकन 2026 उन सभी छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो मुजफ्फरपुर और आस-पास के जिलों में अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। BRABU UG Admission 2026 नामांकन की प्रक्रिया काफी सरल है लेकिन विषय चयन (Major/Minor) में सावधानी बरतना बहुत ज़रूरी है। बिहार के सभी सरकारी नौकरियों और यूनिवर्सिटी एडमिशन की सबसे तेज़ अपडेट के लिए हमेशा biharjob.co.in सर्च करें।

Leave a Reply