You are currently viewing BPSC 72nd Recruitment 2026: Notification Out, Apply Online for Integrated 72th CCE, Check Eligibility & Syllabus

BPSC 72nd Recruitment 2026: Notification Out, Apply Online for Integrated 72th CCE, Check Eligibility & Syllabus

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), पटना

BPSC Integrated 72nd Combined (Preliminary) Competitive Examination 2026

Bihar BPSC 72nd Recruitment 2026

BPSC 72nd CCE Recruitment 2026 – biharjob.co.in

संक्षिप्त विवरण (Short Details)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस बार आयोग ने विभिन्न विभागों में SDM, DSP, और अन्य राजपत्रित अधिकारियों के पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। यदि आप बिहार प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बड़ा अवसर है। इस लेख में हम पात्रता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी विस्तार से देंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

विवरण (Event)तिथि (Date)
विज्ञापन जारी होने की तिथि05 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि07/05/2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि31/05/2026
72वीं PT परीक्षा की तिथिजुलाई 2026 (संभावित)

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • सामान्य (General) / OBC / अन्य राज्य: ₹100/-
  • केवल बिहार की अनुसूचित जाति / जनजाति: ₹100/-
  • बिहार की स्थायी निवासी सभी आरक्षित/अनारक्षित महिला उम्मीदवार: ₹100/-
  • दिव्यांग अभ्यर्थी (40% या अधिक): ₹100/-
  • Biometric Fee: ₹200/- अतिरिक्त (उन अभ्यर्थियों के लिए जो आधार नंबर नहीं देंगे)।

पदों का विवरण (BPSC 72nd Post Details & Distribution)

72वीं BPSC परीक्षा के माध्यम से भरे जाने वाले कुछ प्रमुख पद निम्नलिखित हैं:

पद का नामविभागवेतन स्तर (Level)
उप समाहर्त्ता (SDM)बिहार प्रशासनिक सेवाLevel-9
पुलिस उपाधीक्षक (DSP)गृह विभाग (आरक्षी शाखा)Level-9
राज्य कर सहायक आयुक्तवाणिज्य कर विभागLevel-9
अवर निर्वाचन पदाधिकारीनिर्वाचन विभागLevel-9
प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारीपंचायती राज विभागLevel-7

अन्य पदों की सूची देखे:- Click Here

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा (BPSC 72nd CCE Eligibility)

1. शैक्षणिक योग्यता (Education):

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पुलिस उपाधीक्षक जैसे तकनीकी पदों के लिए विशिष्ट योग्यता की आवश्यकता हो सकती है।
  • विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताओं की आवश्यकता होती है; कृपा अधिसूचना देखें

2. आयु सीमा (Age Limit):

आयु की गणना 01/08/2025  के आधार पर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु: 20, 21 या 22 वर्ष (पद के अनुसार)।
  • अधिकतम आयु (अनारक्षित पुरुष): 37 वर्ष।
  • अधिकतम आयु (पिछड़ा/अति पिछड़ा/महिला): 40 वर्ष।
  • अधिकतम आयु (SC/ST): 42 वर्ष।

परीक्षा पैटर्न एवं सिलेबस (BPSC 72nd CCE Exam Pattern & Syllabus)

BPSC परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:

I. प्रारम्भिक परीक्षा (Prelims – PT):

  • यह परीक्षा 150 अंकों की होती है।
  • समय: 2 घंटे।
  • प्रकृति: वस्तुनिष्ठ (Objective/MCQ)।
  • Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

II. मुख्य परीक्षा (Mains):

  • सामान्य हिंदी: 100 अंक (क्वालिफाइंग)।
  • सामान्य अध्ययन (GS-1): 300 अंक।
  • सामान्य अध्ययन (GS-2): 300 अंक।
  • निबंध (Essay): 300 अंक।
  • वैकल्पिक विषय (Optional): 100 अंक (MCQ/क्वालिफाइंग)।

III. साक्षात्कार (Interview):

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 120 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

चयन प्रक्रिया (BPSC 72nd Recruitment 2026 Selection Process)

BPSC 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में चयन मुख्य रूप से तीन चरणों के आधार पर किया जाता है। अभ्यर्थियों को अंतिम मेधा सूची (Final Merit List) में स्थान पाने के लिए तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पार करना होगा:

चरण (Stage)परीक्षा का नाममहत्वपूर्ण जानकारी (Key Details)
प्रथम चरणप्रारम्भिक परीक्षा (Prelims – PT)यह केवल स्क्रीनिंग टेस्ट है (150 अंक)। इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते। इसमें 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होगी।
द्वितीय चरणमुख्य परीक्षा (Mains Exam)
  • सामान्य हिंदी: 100 अंक (क्वालिफाइंग)। 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है; हालाँकि, मेरिट निर्धारित करते समय इन अंकों का गणना नहीं किया जायेगा 
  • यह लिखित परीक्षा (Subjective) होती है। इसमें GS-1, GS-2 और निबंध (Essay) के कुल 900 अंकों के आधार पर मेरिट बनती है।

वैकल्पिक विषय (Optional): 100 अंक (MCQ/क्वालिफाइंग)।न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है; हालाँकि, मेरिट निर्धारित करते समय इन अंकों का गणना नहीं किया जायेगा

तृतीय चरणव्यक्तित्व परीक्षण (Interview)मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 120 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।
अंतिम चरणमेधा सूची (Final Merit List)फाइनल सिलेक्शन मुख्य परीक्षा (900) + साक्षात्कार (120) = कुल 1020 अंकों के आधार पर किया जाता है।

नोट: प्रारंभिक परीक्षा में पास होना अनिवार्य है, तभी आप मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। मुख्य परीक्षा में सफल होने के बाद ही साक्षात्कार का अवसर मिलता है।

आवेदन कैसे करें (How to Apply BPSC 72nd CCE 2026)

  1. BPSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. यदि आप नए अभ्यर्थी हैं, तो पहले One Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करें।
  3. OTR के बाद लॉगिन करें।
  4. अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज (Live फोटो, सिग्नेचर, सर्टिफिकेट) अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links BPSC 72nd ( Preliminary) CCE 2026)

विवरणलिंक (Link)
Download Official Notification PDFClick Here
Online Apply (Registration/OTR) Active on 07/05/26Click Here
BPSC Official WebsiteClick Here
Join Our Whatsapp ChannelJoin Now

Also Check :- LNMU Guest Teacher Recruitment 2026 Salary ₹50,000/- per Month

FAQ-BPSC 72nd Recruitment 2026

Q1. 72वीं BPSC में कुल कितने पद हैं?
Ans: पदों की कुल संख्या विज्ञापन के शुद्धिपत्र (Corrigendum) के साथ अपडेट होती रहती है, फिलहाल 1230 है।

Q2. क्या अन्य राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?
Ans: हाँ, भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है, लेकिन आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा।

Q3. OTR क्या है?
Ans: One Time Registration एक नई व्यवस्था है जहाँ आपको एक बार अपनी प्रोफाइल बनानी होती है, जो भविष्य के सभी BPSC विज्ञापनों के लिए मान्य होगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

BPSC 72वीं परीक्षा बिहार की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा है। इसके लिए कड़ी मेहनत और सही रणनीति की आवश्यकता होती है। हम आशा करते हैं कि यह लेख आपकी तैयारी में सहायक सिद्ध होगा। BPSC 72nd परीक्षा की पल-पल की अपडेट, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की जानकारी के लिए हमारे पोर्टल biharjob.co.in पर नियमित रूप से विज़िट करें।

Leave a Reply