You are currently viewing Bihar Police ASI Technical Recruitment 2026:Check Eligibility, Syllabus, Exam Pattern and Apply Online

Bihar Police ASI Technical Recruitment 2026:Check Eligibility, Syllabus, Exam Pattern and Apply Online

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)

Bihar Police ASI (Technical) Recruitment 2026

Advt No. 07/2026: Assistant Sub-Inspector (Technical) | biharjob.co.in

Bihar Police ASI Technical Recruitment 2026: बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अंतर्गत बिहार पुलिस रेडियो (वितंतु), पटना में सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) यानी Assistant Sub-Inspector (Technical) के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए आधिकारिक विज्ञापन संख्या 07/2026 जारी कर दिया गया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से कुल 22 रिक्त पदों पर योग्य तकनीकी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती वेतनमान लेेवल-5 के अंतर्गत की जा रही है। इस पद के लिए योग्य पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।​BPSSC ASI Technical Advt 07/2026 भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण विस्तृत जानकारियां जैसे शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पाठ्यक्रम नीचे विस्तार से दिया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियां (Bihar Police ASI (Technical) Recruitment 2026 Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि21/05/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि21/06/2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि21/06/2026
लिखित परीक्षा की तिथिजल्द घोषित होगी
एडमिट कार्ड उपलब्ध होने की तिथिपरीक्षा से पहले

Bihar Police ASI (Technical) Recruitment 2026 Application Fees

अभ्यर्थी की श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
सभी वर्ग (General / EWS / BC / EBC / SC / ST)₹ 100/- (एक सौ रुपये मात्र)
महिला एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थी (All Category Female & Third Gender)₹ 100/- (एक सौ रुपये मात्र)

नोट: नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करने पर लगने वाला अतिरिक्त बैंक चार्ज अभ्यर्थी द्वारा देय होगा।

​Bihar Police ASI Technical Recruitment 2026 Post Details & Seat Distribution

विज्ञापन संख्या 07/2026 के अंतर्गत सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) के कुल 22 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विभिन्न आरक्षण कोटियों  के अनुसार 35% क्षैतिज महिला आरक्षण सहित सीटों का वर्गीकरण नीचे तालिका में दिया गया है:

क्र.सं.आरक्षण कोटि (Category)कोटिवार कुल रिक्तियां35% आरक्षित महिला पद (कुल रिक्तियों में शामिल)
1.गैर आरक्षित वर्ग (UR)0803
2.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)0200
3.अनुसूचित जाति (SC)0301
4.अनुसूचित जनजाति (ST)0100
5.अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)0401
6.पिछड़ा वर्ग (BC)0301
7.पिछड़े वर्गों की महिलाएं (WBC)0100
कुल योग (Total Vacancies)2206

​Bihar Police ASI Technical Recruitment 2026 Education Eligibility

इस पद पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास दिनांक 01.08.2025 तक निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता और डिप्लोमा होना अनिवार्य है:

पात्र डिप्लोमा शाखाएंशैक्षणिक योग्यता एवं न्यूनतम प्रतिशतकोटिवार आयु सीमा (उम्र 01.08.2025 को)
• इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन• इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेली कम्यूनिकेशन• सूचना प्रावैधिकी (IT)

• इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स

UR / EWS / BC / EBC:
मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक संस्थान से संबंधित विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
सामान्य (UR) वर्ग:
• पुरुष: 21 से 37 वर्ष
• महिला: 21 से 40 वर्ष
SC / ST वर्ग:
संबंधित विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा न्यूनतम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
BC / EBC वर्ग:
• पुरुष व महिला: 21 से 40 वर्ष
SC / ST वर्ग:
• पुरुष व महिला: 21 से 42 वर्ष

You May Also Check :- BPSSC Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026

​Bihar Police ASI Technical Recruitment 2026 Physical Eligibility

Bihar Police ASI (Technical) Recruitment 2026 में शारीरिक मापदंड केवल क्वालीफाइंग प्रकृति के हैं,कोटि के अनुसार शारीरिक योग्यता का विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:

कोटि / वर्ग (Category)न्यूनतम ऊँचाई (Height)सीना (Chest) – केवल पुरुषों के लिएन्यूनतम वजन (Weight)
सामान्य (UR) एवं पिछड़ा वर्ग (BC) पुरुष165 सेन्टीमीटरबिना फुलाए: 81 सेमी | फुलाकर: 86 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य)
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) पुरुष160 सेन्टीमीटरबिना फुलाए: 81 सेमी | फुलाकर: 86 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य)
अनुसूचित जाति (SC) एवं जनजाति (ST) पुरुष160 सेन्टीमीटरबिना फुलाए: 79 सेमी | फुलाकर: 84 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य)
सभी वर्गों की महिला उम्मीदवार155 सेन्टीमीटरलागू नहीं (N/A)न्यूनतम 48 किलोग्राम

​Bihar Police ASI Technical Recruitment 2026 Exam Pattern & Syllabus

लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQs) प्रश्नों पर आधारित दो चरणों (प्रारम्भिक एवं मुख्य) में होगी। इसका परीक्षा पैटर्न नीचे दी गई तालिका के अनुसार है:

​Bihar Police ASI Technical Recruitment 2026, नेगेटिव मार्किंग: 0.2 अंक प्रति गलत उत्तर।

परीक्षा चरणप्रश्न पत्र एवं विषयकुल प्रश्न / अंकसमय अवधिविशेष नियम / नेगेटिव मार्किंग
प्रथम चरण:
प्रारम्भिक परीक्षा
• सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दे (40 प्रश्न)
• संबंधित डिप्लोमा तकनीकी विषय (60 प्रश्न)
100 प्रश्न /
100 अंक
2 घंटे• प्रश्नों का स्तर पॉलीटेक्निक स्तर का होगा।
• पास होने के लिए न्यूनतम 30% अंक जरूरी।
नेगेटिव मार्किंग: 0.2 अंक प्रति गलत उत्तर।
द्वितीय चरण:
मुख्य परीक्षा
प्रथम पत्र: सामान्य भाषा ज्ञान
(50 अंक सामान्य हिन्दी + 50 अंक सामान्य अंग्रेजी)
100 अंक1.5 घंटे•प्रश्नों का ​intermediate स्तर का होगा।• न्यूनतम 30 अंक लाना अनिवार्य है।
• यह पेपर केवल क्वालीफाइंग है, इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।
नेगेटिव मार्किंग: 0.2 अंक प्रति गलत उत्तर।
द्वितीय पत्र: तकनीकी विषय
(अभ्यर्थी के डिप्लोमा इंजीनियरिंग विषय पर आधारित)
100 प्रश्न /
100 अंक
3 घंटे• प्रश्नों का स्तर पॉलीटेक्निक स्तर का होगा।• न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
इसी पत्र के अंकों के आधार पर अंतिम मेधा सूची बनेगी।
नेगेटिव मार्किंग: 0.2 अंक प्रति गलत उत्तर।

​Bihar Police ASI Technical Recruitment 2026 Selection Process

सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) पद पर अंतिम रूप से चयनित होने के लिए निम्नलिखित क्रमिक प्रक्रिया निर्धारित है:

चरण (Stage)प्रक्रिया का नाममहत्वपूर्ण मानदंड / शॉर्टलिस्टिंग नियम
चरण – 1प्रारम्भिक लिखित परीक्षा (CBT/OMR)इसमें सफल होने वाले कुल अभ्यर्थियों में से आरक्षण कोटिवार रिक्तियों के 20 गुना सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा।
चरण – 2मुख्य लिखित परीक्षामुख्य परीक्षा के द्वितीय पत्र (तकनीकी विषय) में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के 5 गुना उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
चरण – 3शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)यह केवल क्वालीफाइंग होगी।
दौड़: पुरुष 1 मील (1.6 Km) 7 मिनट में | महिला 1 किमी 7 मिनट में
ऊँची कूद: पुरुष न्यूनतम 3.5 फीट | महिला न्यूनतम 2.5 फीट
लंबी कूद: पुरुष न्यूनतम 10 फीट | महिला न्यूनतम 7 फीट
गोला फेंक: पुरुष 16 पाउंड गोला 14 फीट | महिला 12 पाउंड गोला 8 फीट
चरण – 4अंतिम मेधा सूची एवं चिकित्सा जांचशारीरिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम मेधा सूची मुख्य परीक्षा के द्वितीय पत्र (तकनीकी विषय) के प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी, जिसके बाद मेडिकल जांच होगी।

How to Apply ​Bihar Police ASI Technical Recruitment 2026

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं:

  1. सबसे पहले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद “Bihar Police” टैब पर क्लिक करें।
  3. वहां उपलब्ध Advt. No. 07/2026 से संबंधित ऑनलाइन आवेदन वाले लिंक को खोलें।
  4. अपना वैध मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करके सबसे पहले अपना पंजीकरण (Registration) करें और ऑनलाइन आवेदन का मूल्य भुगतान करें।
  5. सफलतापूर्वक पंजीकरण के बाद आपके मोबाइल और ईमेल पर पंजीकरण आईडी और पासवर्ड भेज दिया जाएगा।
  6. अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी शैक्षणिक योग्यताएं (मार्कशीट के अनुसार) तथा व्यक्तिगत जानकारी बिल्कुल सही-सही भरें।
  7. अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्पष्ट रूप से स्कैन करके अपलोड करें।
  8. अंत में भरे हुए फॉर्म का प्रीव्यू जांचें और सब कुछ सही होने पर फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Important Links for ​Bihar Police ASI Technical Recruitment 2026

महत्वपूर्ण लिंक का विवरणडायरेक्ट लिंक
Apply Online (ऑनलाइन आवेदन लिंक)Click Here (Link Active 21 May)
Download Official Notification (PDF)Click Here
BPSSC Official WebsiteVisit Website
Join Our WhatsApp Job Alert GroupJoin Now

FAQ-​Bihar Police ASI Technical Recruitment 2026

Q1. बिहार पुलिस एएसआई तकनीकी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि क्या है?
Ans: आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इसके ऑनलाइन आवेदन दिनांक 21 मई 2026 से शुरू होंगे तथा आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित है।

Q2. इस भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
Ans: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन/टेलीकम्यूनिकेशन/IT या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में न्यूनतम 50% अंकों (SC/ST के लिए 45%) के साथ 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

Q3. क्या इस परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है?
Ans: हाँ, प्रारंभिक और मुख्य दोनों चरणों की परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 (दशमलव दो) अंक काटे जाएंगे।

Q4. अंतिम मेधा सूची का निर्माण किस आधार पर किया जाएगा?
Ans: अंतिम मेधा सूची मुख्य लिखित परीक्षा के केवल द्वितीय प्रश्न पत्र (उम्मीदवार के संबंधित तकनीकी विषय) में प्राप्त अंकों के आधार पर आरक्षण कोटिवार तैयार की जाएगी। शारीरिक परीक्षा सिर्फ पास करना जरूरी है।

Q5. इस भर्ती के तहत आवेदन शुल्क कितना निर्धारित है?
Ans: इस भर्ती के तहत बहुत ही मामूली शुल्क रखा गया है, जिसमें सभी वर्ग के पुरुष, एवं महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन मूल्य मात्र ₹ 100/- है।

Conclusion

बिहार पुलिस रेडियो (वितंतु) विभाग में सहायक अवर निरीक्षक – तकनीकी (ASI Technical) के रूप में देश और राज्य की तकनीकी संचार व्यवस्था को मजबूत करना अपने आप में एक गौरवशाली और सुरक्षित करियर का अवसर है। इंजीनियरिंग क्षेत्र के डिप्लोमा धारक युवाओं के लिए बिहार पुलिस का हिस्सा बनने का यह एक बहुत ही बेहतरीन मौका है। योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ​Bihar Police ASI Technical Recruitment 2026 कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना फॉर्म समय पर त्रुटिहीन रूप से जमा कर लें। बिहार राज्य और देश के सभी प्रकार के सरकारी नौकरी अपडेट, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की सबसे तेज प्रामाणिक जानकारी के लिए हमारे सूचना मंच biharjob.co.in से जुड़े रहें।

Leave a Reply