You are currently viewing Police Sub-inspector (General Closed Cadre) Recruitment 2026 Form Apply

Police Sub-inspector (General Closed Cadre) Recruitment 2026 Form Apply

Bihar Police Sub-Ordinate Services Commission (BPSSC)

Bihar Police SI (Special Branch) Recruitment 2026

विशेष शाखा में पुलिस अवर निरीक्षक (सामान्य बंद संवर्ग) भर्ती | विज्ञापन संख्या-09/2026

Bihar Police SI Special Branch Online Form 2026  | biharjob.co.in

Bihar Police Sub inspector Recruitment 2026: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा एक और शानदार भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार के अधीन विशेष शाखा (Special Branch) में पुलिस अवर निरीक्षक (सामान्य बंद संवर्ग – General Closed Cadre) के कुल 150 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा विज्ञापन संख्या-09/2026 जारी की गई है। इस भर्ती के लिए योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 09 जुलाई 2026 से 09 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन मोड में अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। Bihar Police Sub-inspector (General Closed Cadre) भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, शारीरिक मापदंड, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

Important Dates

Bihar Police Sub-inspector भर्ती 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण नीचे  में दिया गया है:

भर्ती कार्यक्रम का विवरण (Event)महत्वपूर्ण तिथि (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि09-07-2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि09-08-2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि09-08-2026
लिखित परीक्षा (Written Exam) की तिथि सूचित किया जाएगा

Application Fees

Bihar Police Sub-inspector (General Closed Cadre) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क का विवरण अभ्यर्थियों की श्रेणियों के अनुसार नीचे दिया गया है:

अभ्यर्थी की श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
बिहार के मूल निवासी अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी (Gen / OBC / EBC / EWS) तथा अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थी₹ 100/-
बिहार राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (SC / ST), सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थी₹ 100/-

भुगतान का माध्यम: आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई (UPI) के माध्यम से केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा।

Age Limit Criteria (As on 01.08.2025)

Bihar Police Sub-inspector (General Closed Cadre) Recruitment 2026 परीक्षा के लिए निर्धारित की गई श्रेणीवार न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा का पूरा विवरण नीचे में दिया गया है:

अभ्यर्थी की श्रेणी (Category)निर्धारित आयु सीमा (Age Limit)
सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा20 वर्ष
सामान्य (अनारक्षित) वर्ग – पुरुष अभ्यर्थीअधिकतम 37 वर्ष
सामान्य (अनारक्षित) वर्ग – महिला अभ्यर्थीअधिकतम 40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (BC / EBC) – पुरुष व महिलाअधिकतम 40 वर्ष
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC / ST) – पुरुष, महिला व थर्ड जेंडरअधिकतम 42 वर्ष
बिहार सरकार के सरकारी सेवक (नियमों के अनुसार)आयु सीमा में अधिकतम 5 वर्ष की छूट

Police Sub-inspector (General Closed Cadre) Post Details 

विशेष शाखा में विज्ञापित Bihar Police Sub inspector पदों का विवरण और कुल सीटों की संख्या नीचे दी गई  है:

पद का नाम (Post Name)वेतनमान (Pay Scale)कुल पदों की संख्या
पुलिस अवर निरीक्षक (विशेष शाखा – सामान्य बंद संवर्ग)
Police Sub-Inspector (General Closed Cadre)
पे-लेवल – 6
(₹ 35,400 – 1,12,400)
150 पद

Education Eligibility of Bihar Police Sub-inspector (General Closed Cadre)

बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर पद के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित न्यूनतम शैक्षणिक और आयु संबंधी अर्हता पूरा करना आवश्यक है:

  • शैक्षणिक योग्यता (As on 01.08.2025): आवेदक का दिनांक 01 अगस्त 2025 तक या इससे पूर्व किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) परीक्षा पास होना अथवा राज्य सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Physical Eligibility of Bihar Police Sub-inspector (General Closed Cadre) Vacancy 2026

Bihar Police Sub inspector भर्ती के लिए आवश्यक न्यूनतम शारीरिक मापदंड (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का पूरा विवरण नीचे में दिया गया है:

शारीरिक परीक्षण का प्रकार (Test Type)निर्धारित शारीरिक मापदंड एवं नियम (Physical Criteria)
न्यूनतम ऊंचाई (Height – पुरुष)• सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए: न्यूनतन 165 सेमी
• अत्यंत पिछड़ा वर्ग, SC एवं ST वर्ग के लिए: न्यूनतम 160 सेमी
न्यूनतम ऊंचाई (Height – महिला)• सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए: न्यूनतम 155 सेमी
सीने की माप (Chest – केवल पुरुष)• सामान्य/OBC/EBC: बिना फुलाए 81 सेमी | फुलाकर 86 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी फुलाव अनिवार्य)
• SC/ST वर्ग के लिए: बिना फुलाए 79 सेमी | फुलाकर 84 सेमी
न्यूनतम वजन (Weight – केवल महिला)• सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।
दौड़ परीक्षा (Running Test) Not Mention in Notificationपुरुष: 1.6 किलोमीटर (1 मील) की दौड़ के लिए अधिकतम 6 मिनट 30 सेकंड का समय।
महिला: 1 किलोमीटर की दौड़ के लिए अधिकतम 6 मिनट का समय।
ऊंची कूद (High Jump) Not Mention in Notificationपुरुष अभ्यर्थी: न्यूनतम 4 फीट कूदना अनिवार्य है।
महिला अभ्यर्थी: न्यूनतम 3 फीट कूदना अनिवार्य है।
लंबी कूद (Long Jump) Not Mention in Notificationपुरुष अभ्यर्थी: न्यूनतम 12 फीट कूदना अनिवार्य है।
महिला अभ्यर्थी: न्यूनतम 9 फीट कूदना अनिवार्य है।
गोला फेंक (Gola Fek) Not Mention in Notificationपुरुष: 16 पाउंड का गोला न्यूनतम 16 फीट फेंकना होगा।
महिला: 12 पाउंड का गोला न्यूनतम 12 फीट फेंकना होगा।

Exam Pattern Syllabus of Bihar Police Sub-inspector (General Closed Cadre)

नियुक्ति के लिए चयन चयन परीक्षा दो चरणों की लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य) पर आधारित होगी:

  • प्रथम चरण – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंकों का एक पत्र होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। इसमें इंग्लिश ,हिंदी भाषा ज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों (Current Affairs) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 30% से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के 10 गुना सफल अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए होगा।
  • द्वितीय चरण – मुख्य परीक्षा (Mains): मुख्य परीक्षा में दो पत्र होंगे:

    प्रथम पत्र: 200 अंकों का सामान्य हिंदी का 3 घंटे का होगा जिसमें 200 प्रश्न होंगे ।

    द्वितीय पत्र:  द्वितीय पत्र का पूर्णांक 50 होगा एवं परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी।

  • न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है
  • नेगेटिव मार्किंग: दोनों चरणों की परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।

Selection Process of Bihar Police Sub inspector

बिहार पुलिस विशेष शाखा एसआई भर्ती में अंतिम रूप से चयनित होने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया पूरी करनी होगी:

  1. प्रारंभिक लिखित परीक्षा (Prelims): 
  2. मुख्य लिखित परीक्षा (Mains): 
  3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST):
  4. मेधा सूची (Final Merit List): 

How to Apply Bihar Police SI Form 2026

योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं:

  1. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Bihar Police Tab क्लिक करे, उपलब्ध “Apply Online for Bihar Police SI Special Branch (Advt. No. 09/2026)” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. Step 1 (Registration): सबसे पहले अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और श्रेणी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और नेट बैंकिंग/कार्ड/यूपीआई द्वारा शुल्क का भुगतान करें।
  4. रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद Step 2 (Fill Application Form) पर क्लिक कर लॉगिन करें।
  5. लॉगिन करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता, माता-पिता का नाम और अन्य आवश्यक व्यक्तिगत विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  6. अपना स्पष्ट पासपोर्ट आकार का फोटो और हिंदी व अंग्रेजी में हस्ताक्षर स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
  7. पूरे फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले प्रीव्यू ध्यान से चेक कर लें और अंत में सबमिट कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

You May Also Check :- Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Online

Important Links for Bihar Police Sub-inspector (General Closed Cadre)

ऑनलाइन आवेदन करने और आधिकारिक विज्ञापन का पीडीएफ डाउनलोड करने के सभी महत्वपूर्ण लिंक नीचे तालिका में दिए गए हैं:

महत्वपूर्ण लिंक का विवरणडायरेक्ट लिंक (Direct Link)
Apply Online Link (ऑनलाइन आवेदन लिंक)यहाँ क्लिक करें (09 July से सक्रिय)
Download Official Notification PDFClick Here
Official BPSSC Website Portalbpssc.bihar.gov.in
Join Our WhatsApp Group For Daily Bihar Job AlertsWhatsApp ग्रुप से जुड़ें

FAQ-Bihar Police Sub inspector Form 2026

Q1. बिहार पुलिस विशेष शाखा दरोगा भर्ती 2026 के तहत कुल कितने पदों पर अधिसूचना जारी हुई है?
Ans: इस भर्ती (विज्ञापन संख्या-09/2026) के तहत विशेष शाखा में पुलिस अवर निरीक्षक (सामान्य बंद संवर्ग) के कुल 150 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Q2. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की कट-ऑफ तिथि क्या निर्धारित है?
Ans: अभ्यर्थियों के पास दिनांक 01/08/2025 तक या उससे पहले किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री पूरी होनी चाहिए।

Q3. क्या लिखित परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है?
Ans: हाँ, लिखित परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Conclusion

संक्षेप में कहें तो, बिहार पुलिस की विशेष शाखा में सब-इंस्पेक्टर के रूप में सेवा देने का यह अभ्यर्थियों के लिए एक अत्यंत ही प्रतिष्ठित और बेहतरीन अवसर है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 09 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, अतः सभी योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार किए बिना अपना फॉर्म समय पर त्रुटिरहित भर लें। बिहार दरोगा परीक्षा की तैयारी की रणनीति, एडमिट कार्ड और पल-पल की सटीक अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारी वेबसाइट Bihar Job Portalbiharjob.co.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Leave a Reply