You are currently viewing SSC Selection Post Phase XIII Result 2026 Out Check Here

SSC Selection Post Phase XIII Result 2026 Out Check Here

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

SSC Selection Post Phase XIII Result 2026

Result Update: biharjob.co.in

संक्षिप्त जानकारी (Short Information)

प्रिय छात्र कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Selection Post Phase 13 Exam 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर के विभिन्न पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।SSC Selection Post Phase XIII Result 2026 में चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण यानी ‘Document Verification’ के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक और कट-ऑफ की जानकारी नीचे दी गई है।सफल उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई।इसके अतिरिक्त, हमने परिणामों के बाद की प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया है, जो आपके लिए सहायक होंगी।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

परीक्षा की तिथिजुलाई /अगस्त 2025
उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी 2025
रिजल्ट जारी होने की तिथि5 फरवरी 2026
दस्तावेज जमा करने की तिथिसूचित किया जाएगा
Exam NamePhaseResult StatusCut-off ListWebsite
SSC Selection PostXIII (13)ReleasedAvailableSSC

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT – Written Exam)
  • दस्तावेजों की संवीक्षा (Scrutiny of Documents)
  • कौशल परीक्षा (Skill Test – यदि आवश्यक हो)
  • अंतिम चयन सूची (Final Merit List)

Phase 13 कट-ऑफ (Expected Cut-off)

CategoryMinimum Qualifying %(Expected
UR (General)40%
OBC / EWS35%
All Other Categories30%

रिजल्ट कैसे चेक करें (SSC Selection Post Phase XIII Result 2026)

1. biharjob.co.in के Important Link सेक्शन में जाएं।
2. अपने स्तर (Matric/Intermediate/Graduate) के अनुसार ‘Result PDF’ पर क्लिक करें।
3. पीडीएफ फाइल डाउनलोड होने के बाद ‘Ctrl+F’ दबाएं और अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
4. यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो आप अगले चरण के लिए सफल घोषित किए गए हैं।

महत्वपूर्ण लिंक्स (SSC Selection Post Phase XIII Result 2026)

Download Result (Matric Level)यहाँ क्लिक करें
Download Result (12th Level)यहाँ क्लिक करें
Download Result (Graduate Level)यहाँ क्लिक करें
SSC Login Click Here
Official WebsiteSSC Official

रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया: एक परिचय

SSC Selection Post Phase XIII (2025) की लिखित परीक्षा (CBT) का रिजल्ट जारी होने के बाद असली प्रक्रिया शुरू होती है। अन्य परीक्षाओं के विपरीत, यहाँ केवल कट-ऑफ पार करना काफी नहीं है। इसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय (Regional Office) को भेजनी होती है। यदि आप समय पर डॉक्यूमेंट नहीं भेजते हैं, तो आपका नाम लिस्ट में होने के बावजूद आपको अयोग्य (Reject) घोषित कर दिया जाएगा। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया दी गई है।

मुख्य चरण (Important Stages After Result SSC Selection Post Phase XIII Result 2026)

चरण (Stage)क्या करना है? (Action)समय सीमा (Timeline)
1. Result CheckWrite-up aur Result PDF mein apna Roll No. dekhein.Result aate hi.
2. Hard Copy SubmissionSelf-attested documents ko Speed Post se bhejein.Result ke 10-15 din ke andar.
3. Scrutiny StatusProvisional OK ya Rejected list check karein.Post bhejne ke 2-3 mahine baad.
4. Skill Test/InterviewYadi post ke liye anivarya ho (Typing/Driving).Scrutiny ke baad.
5. Document VerificationOriginal documents ke sath office bulaya jayega.Antim charan.

1. सबसे महत्वपूर्ण: हार्ड कॉपी और स्क्रूटनी

SSC Selection Post Phase XIII Result 2026 रिजल्ट आने के बाद आपको अपने सभी सेल्फ-अटेस्टेड (Self-attested) दस्तावेजों की फोटोकॉपी एसएससी के क्षेत्रीय कार्यालय (Regional Office) को भेजनी होती है। लिफाफे के ऊपर आपको “Selection Post Phase XIII/2025/Post Category No. ______” साफ़ अक्षरों में लिखना होगा।

जरूरी दस्तावेजों की सूची (Checklist):

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र (Application Form) का प्रिंटआउट।
  • मैट्रिकुलेशन (10th) सर्टिफिकेट (DOB प्रूफ के लिए)।
  • शैक्षिक योग्यता (12th/Degree/Diploma) के मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
  • अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate) – यदि पोस्ट में माँगा गया हो।
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS) – सेंट्रल गवर्नमेंट के फॉर्मेट में।
  • पहचान पत्र (Aadhar Card/Voter ID)।

2. स्क्रूटनी स्टेटस (OK vs Rejected List)

दस्तावेज भेजने के कुछ महीनों बाद SSC अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे NR, CR, ER, WR) पर दो तरह की लिस्ट जारी करता है:

  1. Provisional Accepted List: जिनका डॉक्यूमेंट सही पाया गया।
  2. Provisionally Rejected List: जिनका डॉक्यूमेंट अधूरा या गलत पाया गया।

यदि आपका नाम रिजेक्शन लिस्ट में आता है, तो आपको 10 दिनों का समय दिया जाता है अपनी सफाई (Representation) देने के लिए। इसलिए अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें।

3. स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

जिन पदों के लिए टाइपिंग, डेटा एंट्री या कंप्यूटर टेस्ट अनिवार्य है, उनके लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। स्किल टेस्ट पास करने वाले और बिना स्किल टेस्ट वाली पोस्ट के ‘Accepted’ उम्मीदवारों को अंत में Document Verification (DV) के लिए बुलाया जाता है। यहाँ आपके ओरिजिनल डॉक्यूमेंट चेक किए जाते हैं।

उम्मीदवारों द्वारा की जाने वाली सामान्य गलतियाँ

  • समय पर डॉक्यूमेंट न भेजना: बहुत से छात्र सोचते हैं कि रिजल्ट आ गया तो काम हो गया, लेकिन डॉक्यूमेंट न भेजने पर उम्मीदवारी रद्द हो जाती है।
  • अधूरे डॉक्यूमेंट: अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate) का फॉर्मेट सही न होना या ‘Crucial Date’ के बाद का होना।
  • एप्लीकेशन फॉर्म खो जाना: फॉर्म का प्रिंटआउट संभाल कर रखें, यह स्क्रूटनी के लिए सबसे जरूरी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. क्या मुझे एक से अधिक पोस्ट के लिए अलग-अलग डॉक्यूमेंट भेजने होंगे?
Ans: हाँ, यदि आपने अलग-अलग पोस्ट कोड के लिए आवेदन किया है, तो हर पोस्ट के लिए अलग लिफाफे में डॉक्यूमेंट भेजने होंगे।


Q2. डॉक्यूमेंट किस पते पर भेजने हैं?
Ans: जिस रीजन (Region) में आपकी पोस्ट आती है, उस रीजन के हेड ऑफिस के पते पर (जैसे CR के लिए प्रयागराज, NR के लिए दिल्ली)।


Q3. अगर मेरा एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट क्रूशियल डेट के बाद का है तो क्या होगा?
Ans: ऐसी स्थिति में SSC आपकी उम्मीदवारी रद्द कर सकता है, क्योंकि योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

SSC Selection Post Phase XIII का सफर रिजल्ट के बाद और भी गंभीर हो जाता है। अपनी कागजी कार्यवाही (Paperwork) को दुरुस्त रखें ताकि अंतिम चयन में कोई बाधा न आए।SSC Selection Post Phase XIII Result 2026 में सफल उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई। SSC फेज 13 भर्ती और आगे की चयन प्रक्रिया की सबसे तेज़ जानकारी के लिए biharjob.co.in के साथ जुड़े रहें।

Leave a Reply