You are currently viewing SSC Selection Post Phase XIV Recruitment 2026: 3003 पदों पर भर्ती, 10th/12th/Graduation पास यहाँ से भरें फॉर्म

SSC Selection Post Phase XIV Recruitment 2026: 3003 पदों पर भर्ती, 10th/12th/Graduation पास यहाँ से भरें फॉर्म

Staff Selection Commission (SSC)

SSC Selection Post Phase XIV (14th) Recruitment 2026

Fast Job Alert On :- biharjob.co.in

भर्ती का विस्तृत परिचय (Introduction)

प्रिय छात्रों और छात्राओं Staff Selection Commission (SSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SSC Selection Post Phase XIV (14th) 2026 की बम्पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। इस वर्ष आयोग द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 3003 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। Selection Post की खासियत यह है कि इसमें 10वीं पास, 12वीं पास और स्नातक (Graduate) उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में पद उपलब्ध होते हैं।

यदि आप केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन की प्रक्रिया 13 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इस लेख में हम SSC Selection Post Phase 14 भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी विस्तार से साझा करेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि13/04/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि04/05/2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि05/05/2026
सुधार की तिथि11-13 May 2026
परीक्षा तिथिJune 2026
एडमिट कार्ड उपलब्ध तिथिBefore Exam ,Notify Soon
 

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • General / OBC / EWS:100/-
  • SC / ST / PH / ESM: ₹0/- (निःशुल्क)
  • सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवार: ₹0/- (निःशुल्क)
  • भुगतान का प्रकार: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन।

सुधार/संपादन शुल्क (Correction Fee)

  • पहली बार: 200/-
  • दूसरी बार: 500/-

आयु सीमा (Age Limit as on 01/01/2026)

न्यूनतम आयु (Minimum Age)18 वर्ष
अधिकतम आयु (Maximum Age)25-30 वर्ष (पदों के अनुसार)
* आयु में छूट SSC के नियमों के अनुसार: OBC – 3 वर्ष, SC/ST – 5 वर्ष, PwD – 10 वर्ष।

You May Also Check :- CRPF Constable (Tradesman & Technical) Bharti 2026

पदों का विवरण (Post Details)

SSC Selection Post Phase 14 के तहत कुल 3003 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसे तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है:

  • Matric Level: वे पद जिनके लिए केवल 10वीं पास होना आवश्यक है।
  • Intermediate Level: वे पद जिनके लिए 12वीं (10+2) पास होना आवश्यक है।
  • Graduate Level: वे पद जिनके लिए स्नातक की डिग्री या उससे उच्च शिक्षा अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता (Education Eligibility)

  • 10वीं पास (Matric): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण।
  • 12वीं पास (Intermediate): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण।
  • स्नातक (Graduate): भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री।

पदों का विवरण (Category Wise Vacancy Details)

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार SSC Selection Post Phase XIV, के कुल 3003 पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है। उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार आरक्षित सीटों का विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:

श्रेणी (Category)कुल रिक्तियां (Total Vacancies)
अनारक्षित (UR / General)1534
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)667
अनुसूचित जाति (SC)346
अनुसूचित जनजाति (ST)185
आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS)271
कुल पद (Grand Total)3003

विशेष सूचना: उपर्युक्त पदों में PwD (दिव्यांग) और ESM (भूतपूर्व सैनिक) के लिए भी नियमानुसार क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation) शामिल है।  SSC की वेबसाइट पर उपलब्ध Annexure-III को जरूर देखें।

चयन प्रक्रिया (Selection Process Details)

SSC Selection Post Phase XIV, 2026 के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन से चार चरणों में पूरी की जाती है। उम्मीदवारों का अंतिम चयन उनके द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्राप्त अंकों और पदों की आवश्यकताओं के आधार पर किया जाता है। विस्तृत चयन प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT):
    सबसे पहले उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Objective Type) देनी होगी। इसमें मैट्रिक, इंटर और ग्रेजुएशन लेवल के लिए अलग-अलग पेपर आयोजित किए जाएंगे।
  2. कौशल परीक्षण (Skill Test/Trade Test):
    कुछ विशिष्ट पदों जैसे कि Data Entry Operator, Typist या अन्य तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट या स्किल टेस्ट देना होगा। यह चरण केवल क्वालिफाइंग (Qualifying) प्रकृति का होता है।
  3. दस्तावेजों की जांच (Docoment Verification ):
    लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक और अनुभव प्रमाण पत्रों की हार्ड कॉपी क्षेत्रीय एसएससी कार्यालय (Regional Office) को भेजनी होगी या वहां उपस्थित होना होगा। इसमें आपके दस्तावेजों की गहराई से जांच की जाती है।
  4. मेडिकल परीक्षण (Medical Examination):
    अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित मेडिकल मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।

न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक (Minimum Qualifying Marks) Expected 

SSC Selection Post Phase XIV लिखित परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम निम्नलिखित अंक प्राप्त करने होंगे:Expected

श्रेणी (Category)न्यूनतम अंक (Percentage)Expected
General (UR)30-40%
OBC / EWS25-35%
All Other Categories (SC/ST/PH)20-30%

ध्यान दें: फाइनल मेरिट लिस्ट केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्राप्त अंकों के आधार पर ही तैयार की जाएगी। स्किल टेस्ट के अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern & Syllabus Details)

SSC Selection Post Phase 14 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी। इसमें मैट्रिक, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन लेवल के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र होंगे, लेकिन परीक्षा का मूल ढांचा एक समान रहेगा। विस्तृत एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है:

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय अवधि
General Intelligence (रीजनिंग)255060 मिनट
(80 मिनट PwD के लिए)
General Awareness (सामान्य ज्ञान)2550
Quantitative Aptitude (गणित)2550
English Language (अंग्रेजी)2550
कुल (Total)100200

महत्वपूर्ण बिंदु (SSC Selection Post Phase XIV):

  • प्रश्नों का प्रकार: सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type MCQs) होंगे।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की कटौती की जाएगी।
  • भाषा: प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
  • परीक्षा का स्तर: पद की न्यूनतम योग्यता के अनुसार प्रश्नों का कठिनाई स्तर (10th, 12th या Graduation) होगा।
  • नॉर्मलाइजेशन: परीक्षा कई शिफ्टों में होने के कारण अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया जा सकता है।

Skill Test: कुछ विशिष्ट पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट, डेटा एंट्री टेस्ट या कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) भी आयोजित किया जाएगा, जो केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply)

  1. SSC की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. Apply  लिंक पर क्लिक करें।
  3. Selection Posts Examination, 2026 Apply लिंक पर क्लिक करें।
  4. सबसे पहले “OTR (One Time Registration)” पूरा करें यदि आपने पहले नहीं किया है।
  5. लॉगिन करने के बाद “Selection Post Phase XIV 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  6. अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार सही पोस्ट कोड का चुनाव करें।
  7. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें (लाइव फोटो कैप्चर करना होगा)।
  8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिट करके प्रिंट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक्स (SSC Selection Post Phase XIV)

विवरण (Description)लिंक (Link)
Apply Online (Active Now)यहाँ क्लिक करें
Download Notification PDFडाउनलोड करें
SSC Official WebsiteSSC Home

 FAQ:-SSC Selection Post Phase XIV

Q1. SSC Selection Post Phase 14 के कुल कितने पद हैं?
Ans: कुल 3003 पदों पर भर्ती निकाली गई है।


Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 मई 2026 है।


Q3. क्या मैं एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकता हूँ?
Ans: हाँ, आप अपनी योग्यता के अनुसार अलग-अलग पोस्ट कोड के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन हर पोस्ट के लिए अलग से फीस देनी होगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 उन सभी उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है जो अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार विशिष्ट पदों पर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पूरा करें और तैयारी शुरू करें। लेटेस्ट अपडेट के लिए biharjob.co.in के साथ बने रहें।

Leave a Reply